कानपुर

आत्महत्या करने वाले कांस्टेबल पर बड़ा खुलासा, पत्नी बोली- दोस्तों से कर्ज लिया था, मांगने पर देता था धमकी

Constable suicide case कानपुर में कांस्टेबल के आत्महत्या मामले में पत्नी ने बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि कांस्टेबल ने नाते रिश्तेदारी और दोस्तों से कर्ज ले रखा था। सैलरी कहां जाती है, कुछ भी पता नहीं है। 
less than 1 minute read
Dec 03, 2025
मृतक कांस्टेबल मान महेंद्र (फोटो सोर्स- 'X' मान महेंद्र)
फोटो सोर्स- 'X' मान महेंद्र

Constable suicide case कानपुर में यूपी 112 में तैनात कांस्टेबल के आत्महत्या के मामले में पत्नी ने बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि कांस्टेबल ने नाते रिश्तेदारी और दोस्तों से कर्ज ले रखा था। जब कर्ज देने वाले पैसे वापस मांगते थे तो उनसे लड़ाई करता था। कहता था ज्यादा पैसे मांगोगे तो आत्महत्या कर लूंगा। पत्नी ने यह भी कहा कि कांस्टेबल की सैलरी कहां जाती, उन लोगों को कुछ भी पता नहीं है। ‌मृतक किदवई नगर थाने के पीआरबी 1246 में तैनात था।

यूपी 112 में था तैनात 

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामाजीपुरम में यूपी 112 में तैनात मान महेंद्र ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेले था। पत्नी कविता अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। जहां मांगलिक कार्यक्रम था। घटना की जानकारी मिलने पर कविता कुमारी ने बताया कि पहले 27 नवंबर को पति से बातचीत हुई थी। लेकिन सामान्य बातचीत हुई थी। शादी में आने के लिए पूछा भी तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उसके बाद उनकी मौत की खबर मिली।

तकादा करने पर आत्महत्या की धमकी

कविता ने बताया कि उनके पति ने दोस्तों रिश्तेदारी से काफी कर्ज ले रखा था। पैसा वापस मांगने में मान महेंद्र धमकी देता था कि यदि पैसा मांगा तो आत्महत्या कर लेंगे। महीने की तनख्वाह कहां जाती है यह भी नहीं मालूम है। पैसा मांगने पर मारपीट करते थे। पीआरबी 1246 पर तैनात दरोगा मुस्ताक अहमद ने बताया कि 6 महीना से मान महेंद्र की उसके साथ ड्यूटी कर रहा है। कभी ऐसा नहीं लगा कि वह तनाव में है। बीते सोमवार को भी नाइट ड्यूटी करने के बाद घर गया था। 

Updated on:
03 Dec 2025 07:28 pm
Published on:
03 Dec 2025 07:26 pm