कानपुर

मौसम का डबल अटैक, घने कोहरे के साथ तापमान में भारी गिरावट, होगी कड़ाके की ठंड

Uttar Pradesh Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान में कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। जब तापमान में सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

2 min read
Jan 03, 2025

Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धुंध भी छाया रहेगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से चार से 6 डिग्री के बीच कम रहने की संभावना है।

कानपुर मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तापमान में गजब की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि रात में विजिबिलिटी 100 मीटर की रही। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा भी चलेगी। बारिश होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी चार जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा‌। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। धुंध के कारण आवागमन में परेशानी होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कैसा रहेगा कानपुर में 4 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन का आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। परिवर्ती हवाओं का असर भी मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर