कानपुर

Kanpur DM के निरीक्षण से खुली पीएचसी की पोल, बिना डॉक्टर के चल रही, सीएमओ को जांच के निर्देश

DM inspection exposed PHC truth कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे तो बड़ा खुलासा हुआ। यहां पर डॉक्टरों की तैनाती स्थाई रूप से नहीं बल्कि दिन के हिसाब से की गई है। अधिकांश दिनों में बिना डॉक्टर और मरीजों के अस्पताल संचालित होता है।
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Feature image

DM inspection exposed PHC truth कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह आज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां घोर अनियमिताएं पाई गई। 13 लोगों के स्टाफ में एक भी डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं मिला। डीएम ने विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से बातचीत की। इस संबंध में डीएम ने कहा कि टेंपरेरी व्यवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। जो शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने सीएमओ से अस्पताल के निरीक्षण करने को कहा। मामला अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंट का है।

अर्बन पीएससी कैंट के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉक्टर अनामिका वर्मा मई के मध्य से अनुपस्थित है। काफी दिनों तक एब्सेंट रही। बाद में सीसीएल की एप्लीकेशन दी है। यहां पर दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है। जिन्हें केवल दो-दो दिन दिए गए हैं। आज भी कोई डॉक्टर नहीं है‌ बाकी दिनों में बिना डॉक्टर के पीएचसी चल रही है।

रजिस्टर का भी किया निरीक्षण

रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि 1 जनवरी से अब तक हफ्ते में एक या दो पेसेंट देखे जा रहे हैं। कभी-कभी एक भी पेशेंट नहीं आया है। जबकि13 स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या काफी अधिक है। लेकिन डॉक्टरों की तैनाती न होने के कारण ओपीडी शासन के मंशा के अनुरूप संचालित नहीं हो रही है। क्योंकि यहां पर डॉक्टर नहीं है। और जो है भी वह छुट्टी पर है। टेंपरेरी व्यवस्था चल रही है। वर्तमान सीएमओ से उन्होंने कहा है कि अर्बन पीएससी का निरीक्षण करने और इस बात की जांच करें कि कितने दिन एक भी मरीज और डॉक्टर नहीं आए हैं?

Published on:
21 Jun 2025 05:12 pm