कानपुर

दूल्हा शराब के नशे में पहुंचा जयमाला स्टेज पर तो लड़की ने ऐसा कारनामा किया कि…..

सभी लोगों की निगाहें जयमाल स्टेज पर जा रुकी और कुछ ही क्षणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

2 min read

कानपुर देहात. यूं तो हर लड़की का एक सपना होता है कि उसकी भी शादी हो और उसे ऐसा हमसफर मिले, जो उसे जिंदगी भर खुशी दे सके लेकिन कानपुर देहात में एक ऐसा मामला देखने को मिला, जहाँ शादी के सपने संजोए दुल्हन ने खुद उस दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल बारात लेकर दूल्हा लड़की के दरवाजे पहुंचा। सभी लोग शादी समारोह में मशगूल थे। जयमाल होने की तैयारी भी पूरी हो गई। जहां एक दुल्हन के लिवास में सजी लड़की स्टेज पर पहुंची जैसे ही जयमाला डालने के लिए दुल्हे के पास आगे बढी तो उसने खुद जयमाला डालने से मना कर दिया और बारात बिन दुल्हन ही वापस लौट गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भूचाल आ गया। सभी लोगों की निगाहें जयमाल स्टेज पर जा रुकी और कुछ ही क्षणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अक्सर लोगों को देखने को मिलता है कि दहेज ही शादियां टूटने की वजह बनता है, लेकिन समय के साथ-साथ अब शादियां टूटने की कई वजह सामने आ रही हैं। मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मेघजाल गांव का है, जहां सुरेन्द्र कुमार के घर में खुशियों का माहौल था। रिश्तेदारों का आना लगा था। घर में खुशनुमा माहौल था, मंगलगीत गाए जा रहे थे। क्योंकि सुरेन्द्र कुमार की बेटी (पिंकी) की शादी थी लेकिन एक बेटी के विदा होकर ससुराल जाने पर पिता को जो दर्द होता है वह पिता सुरेन्द्र के चेहरे पर साफ दिख रहा था। इधर औरैया जिले के गांव लडैया से हिमांशु के बेटे बृजेश की बारात सुरेंद्र के गांव आ गई। लोग खुश थे, सुरेन्द्र नें लडके पक्ष के स्वागत के लिए सभी इन्तजाम किए थे। यहां तक कि लड़की के पिता सुरेन्द्र ने बेटी की खुशी के लिये हैसियत से ज्यादा दहेज तक दे दिया।

लड़के पक्ष के विरोध में लिखित शिकायत दी गई

खैर सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। औरैया जिले से बरात लेकर नाचते झूमते बराती सुरेन्द्र के दरवाजे पहुंच गए। पिंकी भी उस समय बहुत खुश थी, क्योंकि वह अपनी जिन्दगी की नई शुरुआत करने जा रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका पति इतना नशेबाज होगा कि वह वरमाला के समय भी शराब के नशे में होगा और यही वजह रही कि जैसे ही पिंकी स्टेज पर जयमाला डालने के लिए बृजेश के पास पहुंची तो बृजेश की हरकते पिंकी को अजीब लगी और बृजेश के मुंह से शराब की बदबू आई तो पिंकी ने जयमाला डालने से मना कर दिया लेकिन बरातियों को वहां पर कुछ पता नहीं चला कि स्टेज पर क्या हो रहा है, वह सब खाने में मगन थे। लड़की बिना जयमाला डाले वापस घर में चली गई। लड़का पक्ष की तरफ से घंटों ड्रामा हुआ, कई बार लड़की को मनाया गया, लेकिन बात नहीं बनी और रात को ही बारात वापस औरैया लौट गई। जब सुबह हुई तो मामला इतना बढ़ गया कि थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और लड़की पक्ष की तरफ से थाने में लड़के पक्ष के विरोध में लिखित शिकायत दी गई।

वहीं जब हमने पिंकी के पिता सुरेन्द्र से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने लड़के पक्ष के लिए सभी इन्जाम किए लेकिन रात में जब लड़का शराब पीकर आया और हम सब को गाली देने लगा। यही कारण है कि हमें डर है कि शादी के बाद मेरी बेटी के साथ क्या बर्ताव होगा। कहीं हत्या कर दी गई तो कौन जिम्मेदार होगा।

Published on:
13 May 2018 07:35 pm
Also Read
View All