कानपुर

कानपुर मंडल में इटावा सबसे ठंडा जिला, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंचा

IMD alert regarding Sheetlaar मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर 15 दिसंबर तक दिखाई पड़ेगा। जब बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान करेंगे।‌ इस दौरान हवा की गति भी तेज रहेगी।

2 min read
Dec 12, 2024

IMD alert regarding cold wave मौसम विभाग में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण तापमान में भारी कमी दिखाई पड़ रही है। गलन बढ़ गई है। कानपुर मंडल के जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। इटावा में इस हफ्ते तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की भी संभावना है। जो खतरनाक स्थिति मानी जाती है। इसके अतिरिक्त कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर में औसत तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री से लेकर 23 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि कोल्ड जेट स्ट्रीम के कारण तापमान में कमी आ रही है। यह स्थिति आगामी 16 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। 2 दिन बाद कोहरे का भी असर दिखाई पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। 13 दिसंबर को तापमान 7 डिग्री से लेकर 24 डिग्री के बीच, 14 दिसंबर को 6 डिग्री से 24 डिग्री के बीच और 15 दिसंबर को 6 डिग्री से 22 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है, ठिठुरन बढ़ गई है। ‌

कन्नौज का तापमान?

कन्नौज में आज का तापमान 6 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 13 दिसंबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। 14 और 15 दिसंबर को तापमान 5 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बर्फीली हवा चलने की संभावना है। लोगों को सावधान किया गया है। ‌ रात में हवा की गति काफी बढ़ जाती है। दिन में भी यही स्थिति है। 

फर्रुखाबाद का तापमान? 

फर्रुखाबाद में आज का तापमान 6 डिग्री से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 13 दिसंबर को 6 डिग्री से 23 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है। जबकि 14 और 15 दिसंबर को 5 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

इटावा का मौसम तापमान?

इटावा में आज और 13 दिसंबर का तापमान 6 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 14 दिसंबर को तापमान 5 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 दिसंबर दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन रहने का अनुमान है। जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच जाएगा।

कानपुर देहात का तापमान

कानपुर देहात में आज और 13 दिसंबर का तापमान 6 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 14 दिसंबर को तापमान 1 डिग्री गिरकर 5 से 23 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। यही स्थिति 15 दिसंबर की रहने की संभावना है। इस दौरान 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

क्या कहते हैं कृषि मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों पर भी दिख रहा है। जहां रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रात में हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे है। फिलहाल कोहरा न होने के कारण लोगों को काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद कोहरे का भी कर दिखाई पड़ेगा। 

Also Read
View All

अगली खबर