कानपुर

फेसबुक की दोस्ती और फिर महिला के साथ दुष्कर्म, अब मिल रही बच्चे को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Kanpur dushkarm incident कानपुर में फेसबुक की दोस्ती से एक महिला की जिंदगी में अंधेरा छा गया। उसने थाने में तहरीर देकर आप बीती सुनाई है। महिला का कहना है कि अब बच्चे को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
less than 1 minute read
कानपुर दुष्कर्म (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Kanpur dushkarm incident कानपुर में फेसबुक की दोस्ती एक महिला के लिए 'जी का जंजाल' बन गया। युवक ने महिला के पति से भी दोस्ती कर ली और घर आने जाने लगा। पति की अनुपस्थिति में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ गलत काम करता है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है।

2021 में हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि 2021 में बर्रा निवासी निर्मल कुमार से उसकी दोस्ती फेसबुक में हुई थी। जो मूल रूप से सफीपुर उन्नाव का रहने वाला है। फेसबुक पर बातचीत बढ़ती चली गई और फिर निर्मल घर आने लगा। उसके पति से दोस्ती कर ली।

बच्चों को जान से मारने की मिली धमकी

महिला ने बताया कि इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो अभी बना लिया। जब वह विरोध करती तो वीडियो वायरल करने की धमकी मिलती। अब तो बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। निर्मल ने वीडियो वायरल कर दिया। जिससे महिला परेशान हो गई। उसने चकेरी थाना में तहरीर देकर निर्मल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
05 Nov 2025 11:15 pm
Published on:
05 Nov 2025 11:15 pm