पड़ोसी ने अपनी पड़ोसन के साथ दस बरस तक इश्क की आड़ में सेक्स किया। दिल को दूसरी लुभाने लगी तो उसने प्रेमिका के सामने ब्रेक-अप का प्रस्ताव रख दिया।
कानपुर. अवैध रिश्तों की बुनियाद पर खड़े रिश्तों और राजनीति के गठजोड़ की कहानी सनसनीखेज है। मामला पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद का है, जहां एक पड़ोसी ने अपनी पड़ोसन के साथ दस बरस तक इश्क की आड़ में सेक्स किया। दिल को दूसरी लुभाने लगी तो उसने प्रेमिका के सामने ब्रेक-अप का प्रस्ताव रख दिया। प्रेमिका ने ऑफर को ठुकरा दिया तो प्रेमी ने चुपके-चुपके दूसरी के साथ निकाह रचा लिया। प्रेमिका को खबर हुई तो हंगामा बरप गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो प्रेमी को अपनी गलती का अहसास हुआ। अपनी पुरानी मोहब्बत के सरेआम पैर पकडक़र माफी मांगी। इस मामले में एक नेता ने ढाई लाख रुपए लेकर मामला रफा-दफा कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। आखिरकार प्रेमी को सुहागरात हवालात में गुजारनी पड़ी। इस मामले का वीडियो दिलचस्प है।
शादी का झांसा देकर शरीर को लूटता रहा मोनिम
फतेहगढ़ एसपी के दफ्तर में गुहार लगाने पहुंची लडक़ी का आरोप है कि मोहल्ले के मोनिम के साथ उसके जिस्मानी संबंध हैं। मोनिम ने अच्छी जिंदगी और शादी का सब्जबाग दिखाकर दस साल में सैकड़ों मर्तबा शारीरिक संबंध बनाए थे। कुछ दिन से मोनिम ने नजरअंदाज करना शुरू किया तो उसने सवालात किए। जवाब मिला कि अब कोई दूसरी अच्छी लगती है। यह सुनते ही लडक़ी के होश उड़ गए। लडक़ी ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो मोनिम ने कुछ दिन की मोहलत मांगी। लडक़ी तैयार हो गई, तो मोनिम ने चुपके से दूसरी प्रेमिका से निकाह का इंतजाम कर लिया। ऐन निकाह के दिन पुरानी प्रेमिका को अपने प्रेमी की करतूत मालूम हुई तो उसने हंगामा कर दिया।
रिपोर्ट के बाद सपा नेता की शह पर आजाद मोनिम
पीडि़ता के अनुसार, उसकी शिकायत पर कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया, लेकिन पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार नहीं किया। मालूम हुआ कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के तुरंत बाद मोनिम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन स्थानीय सपा नेता के कहने पर कोतवाल ने लडक़े को निकाह करने के लिए छोड़ दिया। इस मदद के एवज में मोनिम के पड़ोसी सपा नेता ने ढाई लाख रुपए वसूले हैं। बहरहाल, पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद मोनिम निकाह करने के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज निकल गया। यह बात भी पुरानी प्रेमिका तक पहुंच गई तो उसने एसपी के दफ्तर में पहुंचकर हंगामा कर दिया। आखिरकार फतेहगढ़ एसपी के तेवर सख्त हुए तो कायमगंज कोतवाल ने प्रेमी के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर दबाव बनाया। उधर जैसे ही निकाह के बाद मोनिम अपनी नई बेगम को लेकर घर लौटा तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पैर पकडक़र रोया, हवालात में सुहागरात मनवाई
गिरफ्तारी के बाद लडक़ी का प्रेमी सरेआम पैर पकडक़र अपने कर्म की माफी मांगता रहा, लेकिन प्रेमिका ने उसे सबक सिखाने का पक्का इरादा बना लिया था। आखिरकार पुलिस ने दूल्हे को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने भी बताया कि प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि लडक़ी ने प्रार्थना पत्र दिया था मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी को कोतवाली से छोडऩे का मामला सामने नही आया है यदि शिकायत सच है तो जांच कराकर कार्यवाही कराई जायेगी।