Assault on PRV constable कानपुर में लड़ाई की सूचना पर पहुंचे पीआरबी सिपाही के साथ मारपीट की गई। सिपाही के साथ मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Assault on PRV constable उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिता और पुत्र के बीच लड़ाई खत्म कराने गए पीआरबी के सिपाही और होमगार्ड के साथ मारपीट की घटना हुई है। पिता पुत्र अपनी लड़ाई भूल कर सिपाही और होमगार्ड से मारपीट करने लगे। जमीन पर पटक कर उनकी वर्दी फाड़ दी। गला दबाने लगे। सिपाही ने किसी प्रकार अपने आप को छुड़ाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेबर कॉलोनी में वीरेंद्र उर्फ जालिम सिंह और पुत्र मोहित के बीच मारपीट हो रही थी। दोनों शराब के नशे में थे। इनके साथ एक तीसरा अज्ञात व्यक्ति भी था। सूचना मिलने पर पीआरबी 4748 के सिपाही रवि तोमर और चालक विपिन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए।
रवि तोमर के अनुसार उन्होंने देखा कि तीन लोग आपस में लड़ झगड़ रहे हैं। उन्होंने लड़ाई कर रहे लोगों को अलग करने का प्रयास किया। लेकिन मान नहीं रहे थे। इस दौरान उन्होंने उन्हें भी धक्का दिया और मारपीट करने लगे। सिपाही को जमीन में गिरा दिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। गला दबाने का प्रयास किया। इस बीच होमगार्ड भाग कर थाना पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार के लिया। जिनके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।