कानपुर

बीजेपी पदाधिकारी और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच मारपीट, चार घायल

कानपुर नगर निगम की परिवर्तन दर टीम गंदे जानवर सूअर पकड़ने के लिए गई थी। लेकिन बीजेपी पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। बोला नहीं पकड़ने दिया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई। पथराव और हाथापाई में 4 घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी

2 min read
Mar 29, 2022
बीजेपी पदाधिकारी और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच मारपीट, चार घायल

गंदे जानवर पकड़ने गए नगर निगम के प्रवर्तन दल को उस समय महंगा पड़ गया जब अपने आप को बीजेपी का पदाधिकारी बताने वाले युवक ने हमला बोल दिया। इस दौरान ईटा पत्थर भी चले जिससे प्रवर्तन दल में अफरा-तफरी मच गई। बीजेपी पदाधिकारी का कहना था कि सूअर न पकड़ा जाए और यहां से प्रवर्तन दल की टीम वापस जाए। जबकि परिवर्तन दल का कहना था कि वह अपने कार्य को अंजाम देंगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और हाथापाई भी हुई। जिससे दोनों पक्षों से ही दो दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से ही दो दो लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला जूही थाना अंतर्गत परम पुरवा क्षेत्र का है। जहां कानपुर नगर निगम का प्रवर्तन दल सूअर को पकड़ने गया था। नगर निगम को शिकायत मिली थी की सूअर के आतंक से वहां के लोग काफी परेशान हैं। जिसके बाद नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने गंदे जानवरों को पकड़ने के लिए गई थी। इस संबंध में अनिल कुमार ने बताया कि वह लोग परम पुरवा चौकी जूही के पास सूअर पकड़ने के लिए गए थे। अपने आप को बीजेपी का महामंत्री बताने वाला जबरदस्ती आकर गाड़ी के आगे लेट गया। इसके बाद इन लोगों ने ईटा पत्थर चलाया जिससे दो लोगों को चोट आई है।

यह भी पढ़ें

क्या कहते हैं पुलिस के अधिकारी

नगर निगम की सुरक्षा टीम ने बताया कि सूअर उसी के थे जो अपने आप को महामंत्री बता रहा था। उसका कहना था कि यहां पर सूअर ना पकड़े। सूचना पाकर मौके पर थाना इंचार्ज सहित पुलिस फोर्स पहुंच गए थे। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जूही थाना अंतर्गत नगर निगम का प्रवर्तन दल आया था। जहां पर दोनों पक्षों में लड़ाई हुई है। जिसमें दोनों पक्ष के ही दो दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी

Published on:
29 Mar 2022 09:18 pm
Also Read
View All