कानपुर

परिषदीय विद्यालयों में लगातार 5 दिनों की छुट्टी, जानें अदालतों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों की छुट्टी?

School closed for 5 consecutive days उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने में परिषदीय विद्यालय लगातार 5 दिन बंद रहेंगे। जबकि अदालत में चार दिनों की छुट्टी रहेगी। बैंकों में 3 दिनों का अवकाश है।‌
2 min read
Oct 13, 2025
परिषदीय विद्यालय लगातार 5 दिन बंद (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

School closed for 5 consecutive days उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इन दिनों में कोई कामकाज नहीं होगा। लगातार 5 दिनों तक विद्यालय बंद रहेंगे। ‌अदालतों में भी लगातार चार दिनों की छुट्टी है। ‌इसमें एक छुट्टी 26 जनवरी की दी जा रही है। ‌ जिला प्रशासन और बैंक यूनियन की तरफ से जारी अवकाश तालिका के अनुसार सरकारी कार्यालय और बैंकों में 20 अक्टूबर, 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

अक्टूबर में लगातार पांच दिनों तक परिषदीय विद्यालय बंद

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय और परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। इन चार दिनों में नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की जाएगी। 19 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में लगातार 5 दिन की छुट्टी मिल रही है।

दिवाली पर अदालतें चार दिन बंद

दिवाली के अवसर पर अदालत में 20 और 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। यहां पर भी लगातार 3 दिनों तक अदालत बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर रविवार है। लेकिन इस वर्ष का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार को पड़ा था। जिससे छुट्टी का लाभ अदालत के कर्मचारियों को नहीं मिला था। जिसकी जगह 'जनपद न्यायाधीश' ने 22 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है। जिससे अदालतें लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगी।

सरकारी कार्यालय और बैंकों की बंदी

जिला प्रशासन से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी है। ‌बैंक यूनियन से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भैयादूज या चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी घोषित की गई है।

Updated on:
13 Oct 2025 06:00 am
Published on:
13 Oct 2025 06:00 am