कानपुर

गांधी जयंती को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विशेष निर्देश, बोले अफसर भी करेंगे ये काम

अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से सक्रिय होकर अपने-अपने कार्यालयों में सफाई कार्यक्रम करें।
less than 1 minute read
Oct 01, 2019
गांधी जयंती को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विशेष निर्देश, बोले अफसर भी करेंगे ये काम
गांधी जयंती को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विशेष निर्देश, बोले अफसर भी करेंगे ये काम

कानपुर देहात-देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूरे देश में जागरूकता फैलाई जा रही है। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम को लेकर कानपुर देहात में भी आला अफसर तैयारियों में जुटे हैं।इसके तहत जिलाधिकारी ने कहा कि सब लोग मिल जुलकर स्वच्छता अभियान में भागीदार बने। उन्होंने समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि दो अक्तूबर गांधी जयन्ती समारोह को सभी अधिकारी प्लास्टिक, कूड़ा उठाकर श्रमदान करेंगे। जिससे लोगों को संदेश पहुंचे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। सभी अधिकारियों से कहा कि गांधी जयंती के कार्यक्रम के बाद अपने अपने क्षेत्रों में स्वयं प्लास्टिक, कूड़ा आदि को उठाकर एक निश्चित जगह पर रख कर उसका निस्पादन करेंगे। ये हम सभी की जिम्मेदारी और दायित्व भी है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रात: 7.00 कलेक्ट्रेट के समस्त सरकारी स्थानों पर देशभक्ति गीतों की रिकार्डिंग बजायी जाएगी। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा उसके तुरंत बाद सभी कार्यालय व विद्यालयों आदि के किसी बड़े कक्ष या हाल में महात्मा गांधी जी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण व नगर में मलिन बस्तियों को चिन्हित कर साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से सक्रिय होकर अपने-अपने कार्यालयों में सफाई कार्यक्रम करें। इसके अलावा देश के महापुरूष लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। साफ सफाई व प्रतियोगिता के तहत बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Published on:
01 Oct 2019 11:36 pm