कानपुर

जनवरी में शुरू होगा पनका एसटीपी का निर्माण, गुजरात की कंपनी ने कराया रजिस्ट्रेशन

गंगा और पांडु नदी को निर्मल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दिन-रात प्रयास कर रही हैं. पांडु नदी में जा रहे सीवेज को रोकने के लिए पनका में प्रस्तावित 30 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण जनवरी में शुरू हो जाएगा.

2 min read
Nov 22, 2018
Kanpur
जनवरी में शुरू होगा पनका एसटीपी का निर्माण, गुजरात की कंपनी ने कराया रजिस्ट्रेशन

कानपुर। गंगा और पांडु नदी को निर्मल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दिन-रात प्रयास कर रही हैं. पांडु नदी में जा रहे सीवेज को रोकने के लिए पनका में प्रस्तावित 30 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण जनवरी में शुरू हो जाएगा. गुजरात की कंपनी शापोरजी पालोनजी ने 818 करोड़ में इसका टेंडर हासिल कर लिया था, लेकिन 15 अक्टूबर तक कंपनी ने एग्रीमेंट नहीं किया था. जल निगम ने कई नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब न मिलने से कई सवाल खड़े हो गए थे. कंपनी ने अब जल निगम को ईमेल के माध्यम से सूचित किया है कि मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में नई फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया है. दिसंबर तक जल निगम से एग्रीमेंट शाइन कर जनवरी से निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

कुछ ऐसी है जानकारी
कंपनी ने जल निगम के पास 24 करोड़ की बैंक गारंटी टेंडर फाइनल होने के बाद ही जमा कर दी थी. कंपनी को 15 साल तक एसटीपी का मेंटेनेंस भी करना है, जिसके लिए 400 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया है. केंद्र और राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 500 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है. केंद्र सरकार ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का पूरा खर्च उठाएगी.

चल रही है ये कंपनी
मौजूदा समय में बिनगवां प्लांट जीएस जॉली कंपनी चला रही है, इसी कंपनी ने इसका निर्माण किया था. वहीं सजारी एसटीपी एसटीएमएल कंपनी चला रही है. ऐसे ही जाजमऊ में स्थित एसटीपी और सीईटीपी का संचालन प्राइवेट कंपनी कर रही है. इस क्रम में कंपनी ने 818 करोड़ में टेंडर हासिल किया है. बताया गया है कि पनका में 30 एमएलडी का एसटीपी बनेगा. इसके अलावा 15 एमएलडी उन्नाव में और 5 एमएलडी का एसटीपी शुक्लागंज में बनेगा. 130 एमएलडी के जाजमऊ एसटीपी की पुर्नस्थापना होगी.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
जानकारी मिली है कि 400 करोड़ रुपए से 15 साल तक इसका मेंटेनेंस कार्य किया जाना था. इस बारे में जल निगम के जीएम आरके अग्रवाल कहते हैं कि शापोरजी पालोनजी कंपनी की तरफ से ईमेल के जरिए दिसंबर के आखिरी हफ्ते में एग्रीमेंट करने की जानकारी दी है. जनवरी से पनका एसटीपी के निर्माण और अन्य कार्यों के शुरू होने की उम्मींद है.

Published on:
22 Nov 2018 01:19 pm