कानपुर

कल से होगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत, आपको भी मिलेंगे कई फायदे

डाकघर में फाइनेंशियल सर्विसेज अब पेमेंट बैंक के जरिए ज्यादा बेहतर तरीके से आम लोगों को मिलेंगी. पीएम नरेंद्र मोदी 1 सितंबर को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक देश को समर्पित करेंगे.
2 min read
Aug 31, 2018
Kanpur
कल से होगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत, आपको भी मिलेंगे कई फायदे

कानपुर। डाकघर में फाइनेंशियल सर्विसेज अब पेमेंट बैंक के जरिए ज्यादा बेहतर तरीके से आम लोगों को मिलेंगी. पीएम नरेंद्र मोदी 1 सितंबर को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक देश को समर्पित करेंगे. इसकी अभी देश में 650 शाखाएं व 3250 ग्राहक सेवा केंद्र होंगे. इंडिया पोस्ट को अपने 1.55 लाख डाकघरों व 3 लाख डाक कर्मचारियों के विशाल नेटवर्क का फायदा भी मिलेगा. किसी-किसी तरह के और फायदे ले सकेंगे आप इस नए तरह के बैंक से, लीजिए उसकी पूरी जानकारी यहां.

ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेमेंट्स बैंक में मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान, इंश्योरेंस, लोन, इनवेस्टमेंट, ई-कॉमर्स जैसी कई सुविधाएं आम ग्राहकों को मिलेंगी. सिर्फ यही नहीं, इसके साथ ही बचत योजनाओं में भी बैंकों से ज्यादा फायदा आम ग्राहकों को मिल सकेगा. ऐसे में आपके पास भी है अगर इस तरह का कोई काम तो आसानी से अब उसको कर लीजिए पूरा.

होगी पूरी बैंकिंग डिजिटल
पहली बार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में कस्टमर्स आम बैंकों की तरह ही डिजिटल बैंकिंग का फायदा उठा सकेंगे. पेमेंट्स बैंक में डोर स्टेप बैकिंग सुविधा, एमएमएस व मिस्डकॉल बैकिंग, इंटरनेट व मोबाइल बैकिंग की सुविधा खाताखारक को मिलेगी. इसे देखते हुए अब आप घर बैठे अपनी हर तरह की बैंकिंग का काम कर सकेंगे. इसके लिए न तो आपको बैंक में लंबी लाइन लगानी होगी और न ही किसी काम को लेकर बार-बार बैंकों के चक्‍कर काटने होंगे.

ऐसी है अच्‍छी बात
इस बैंक की शुरुआत के साथ ही सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के भत्तों को भी बढ़ाया है. ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकपाल को 14500 रुपये व ग्रामीण डाकिया को 12000 रुपये मूल वेतन मिलेगा. कानपुर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कई जीपीओ के अलावा कई दूसरे डाकघरों में भी खुलेगा. इस क्रम में अब आप भी अपने शहर में इंडिया पोस्‍ट बैंकिंग का पूरा-पूरा फायदा उठाइए. घर बैठे हर तरह की बैंकिंग का काम करिए और अपनी समस्‍याओं को सुलझाइए.

Published on:
31 Aug 2018 08:07 pm