कानपुर

कड़ाके की ठंड से दो और लोगों की मौत, घरों में दुबके लोग, प्रशासन बेचैन

अधिकतम तापमान में भी 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

2 min read
Dec 30, 2019
कड़ाके की ठंड से दो और लोगों की मौत, घरों में दुबके लोग, प्रशासन बेचैन

कानपुर देहात-एक सप्ताह से ठंड ने ऐसी करवट बदली की लोग कराह उठे हैं। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से सर्दी का सितम जारी है। हालांकि हालात ये हैं कि हाड़कपाऊ ठंड से कानपुर देहात के राजपुर के कमलपुर में वृद्ध मिठ्ठन देवी की मौत हो गई। जबकि पटेलनगर सिकंदरा निवासी अंजनी की ठंड से तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई। रोहिनी की सुनीता ठंड लगने से अचेत हो गई। रहीम नगर, रसूलाबाद निवासी 24 वर्षीय ज्ञान कुमार की ठंड लगने से तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। 3.2 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार ने हवाएं पूरे दिन चलीं इससे ठिठुरन रही। गर्म पकड़े पहनने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान में भी 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और यह 2 डिग्री सेल्सियस से स्तर से बढ़कर 4.6 के स्तर पर आ गया। रविवार को दिन में कोहरा व बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

बर्फीली हवाएं चलने से दिन में लोग या तो अलाव के पास आग तापते नजर आए। घरों में भी लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। लगातार कई दिनों से धूप के दर्शन नहीं होने से लोग परेशान रहे। राहगीर ठंड से राहत पाने को अलाव तलाशते रहे। जहां भी अलाव जलते दिखा राहगीर रुक गए और हाथ सेंकने के बाद ही आगे के लिए निकले। गलन से बढ़ी ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में चाय व मूंगफली की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

अलबत्ता बाजार में सर्दी की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। बर्फीली हवाओं से पशु व पक्षियों को परेशानी हो रही है। पालक किसी तरह से पशुबाड़ों में अलाव जलाकर ठंड से मवेशियों को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गलन भरी ठंड से बुजुर्गों को खासी दिक्कत हो रही है। विभाग ने उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने और शीतलहर अभी रहने तथा सुबह शाम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

Published on:
30 Dec 2019 11:43 pm
Also Read
View All