कानपुर

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमत में हुई गिरावट, जानिए आज क्या रहे रेट

Gold Price Gold Rate Today in Kanpur आज सर्राफा बाजार कानपुर में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

less than 1 minute read
Oct 22, 2021
Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमत में हुई गिरावट, जानिए आज क्या रहे रेट
Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमत में हुई गिरावट, जानिए आज क्या रहे रेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price आज सर्राफा बाजार कानपुर में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। आज सोने का भाव (Gold Rate Today) 48,530 रुपये रहा। जबकि कल सोने का भाव (Gold Rate) 48,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह कल की तुलना में आज सोने की कीमत (Gold Rate in Kanpur) में 90 रुपये की गिरावट हुई। वहीं आज एक किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Rate Today) 66,550 रुपये रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 67,160 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। इस तरह आज चांदी की कीमत में भी 610 रुपए कम हुए हैं।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी बनवाना उचित नहीं है। क्योंकि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना गया है, लेकिन इसके गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है। ज्वैलरी के लिए अधिकांशतः 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Published on:
22 Oct 2021 10:32 am