कानपुर

Gold Rate Today: कानपुर में सोना और चांदी की कीमत बढ़ी, ये रहे आज के रेट

Gold Price Today दिसंबर माह के पहले दिन कानपुर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी हुयी है। सोने के भाव में 20 रूपये तो चांदी में 10 रूपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुयी है।

less than 1 minute read
Dec 01, 2021
Gold Rate Today: कानपुर में सोना और चांदी की कीमत बढ़ी, ये रहे आज के रेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. Gold Price दिसंबर माह के पहले दिन कानपुर में सोना और चांदी में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कानपुर में आज सोने का भाव (Gold Rate Today) 48,730 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि कल सोने की कीमत (Gold Rate) 48,710 रुपये प्रति दस ग्राम रही थी। इस तरह सोने के भाव में 20 रुपए बढ़े। वहीं आज चांदी का भाव (Silver Rate) 63,110 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। जबकि कल चांदी का भाव (Chandi Rate) 63,100 रुपए प्रति किलो रहा था। इस तरह चांदी में 10 रुपए की वृद्धि हुई।

सोना चांदी में उतार चढ़ाव अधिकांशतः देखने को मिलता है। दरअसल भारत अपनी खपत का अधिकतर सोना विदेशों से आयात करता है। इसलिए वैश्विक गतिविधियों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। आभूषण उद्योग की मांग पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है। भारत में सालभर में करीब 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है।

Published on:
01 Dec 2021 12:03 pm
Also Read
View All