PM Surya Ghar Yojana and CM Yuva Yojana beneficiaries got big gift कानपुर में पीएम सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री युवा योजना के लाभार्थियों के लिए आज का दिन खास था। जब बैंक ऑफ़ इंडिया के आंचलिक कार्यालय की तरफ से 68 करोड़ रुपए का लोन स्वीकृत किया गया।
PM Surya Ghar Yojana and CM Yuva Yojana beneficiaries got big gift कानपुर में बैंक आफ इंडिया जोन की तरफ से मेगा कस्टमर आउटरेज कैंपेन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने की बात कही गई। कार्यक्रम में कानपुर अंचल के महाप्रबंधक शंकर सेन ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग समाधान देने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया पूरे देश में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रही है। जोन की सभी शाखाएं ग्राहकों को उत्कृष्ट व्यवहार और अत्यधिक बैंकिंग सेवाएं देने के लिए तत्पर और वचनबद्ध है। कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री युवा योजना को प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्राहकों को समझाया गया। इस मौके पर ग्राहकों ने के साथ प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। मेगा कस्टमर आउटरीच कैंपेन में कुल 68 करोड रुपए की सैद्धांतिक ऋण की मंजूरी की गई। जिसमें पीएम सूर्य घर योजना और सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को यह लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैंक आफ इंडिया के पास 119 साल की बैंकिंग विरासत है। आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों को मिलने वाली नवीन योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की कि बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन बीओआई ओमनी नीओ मोबाइल बैंकिंग को रोजमर्रा की जरूरत के लिए इस्तेमाल करें।
मेगा कस्टमर आउटरीच कैंपेन कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 68 करोड़ रुपए ऋण को मंजूरी दी गई। जिसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री युवा योजना के लाभार्थी शामिल है। इस मौके पर उप आंचलिक प्रबंधक ने ग्राहकों से अपील की कि वह अपने सगे संबंधियों तथा मित्रों को बैंक आफ इंडिया से जोड़ और इसकी विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ उठायें।