कानपुर

एचबीटीयू के छात्रों को पहली बार मिला 37 लाख का ‘तोहफ़ा’

एचबीटीयू के छात्रों पर दिवाली के पहले ही कुबेर भगवान की जबरदस्त कृपा हो गई है. कम्प्यूटर साइंस के एक छात्र को ऊबर ने 37 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर किया है. यही नहीं ओलन इंटरनेशनल कंपनी ने भी प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के तीन मेरीटोरियस छात्रों को 22 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर किया है.

2 min read
Oct 26, 2018
एचबीटीयू के छात्रों को पहली बार मिला 37 लाख का ‘तोहफ़ा’

कानपुर। एचबीटीयू के छात्रों पर दिवाली के पहले ही कुबेर भगवान की जबरदस्त कृपा हो गई है. कम्प्यूटर साइंस के एक छात्र को ऊबर ने 37 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर किया है. यही नहीं ओलन इंटरनेशनल कंपनी ने भी प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के तीन मेरीटोरियस छात्रों को 22 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर किया है. टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व प्लेसमेंट ऑफिसर की पहल अब रंग दिखाने लगी है. प्लेसमेंट के पहले सेशन में एचबीटीयू के करीब 89 छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुका है.

लिए गए 5 राउंड
एचबीटीयू की ट्रेनिंग एण्ड कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. अनिता यादव ने बताया कि प्लेसमेंट के पहले सेशन में ही करीब 89 मेरीटोरियस छात्रों को नेशनल व मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब ऑफर मिल चुका है. एचबीटीयू में सबसे ज्यादा पैकेज हासिल करने वाले कासगंज डिस्ट्रिक के रहने वाले सजल जैन पढऩे में काफी अच्‍छे हैं.

ये भी पढ़ें

कानपुर में प्रदूषण का असल कारण जानने को आरएसएसीयूपी ने शुरू की ‘निगरानी’

बताया अपना अनुभव
सजल जैन ने बताया कि जॉब ऑफर लेटर मिलने के पहले ऊबर ने करीब 5 राउंड कसौटी पर कसा. इसके अलावा ऑयल टेक्नोलॉजी के तीन छात्र विकास राय, प्रखर श्रीवास्तव, सचिन को ओलम इंटरनेशनल ने 22 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर किया है. इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के हर्षित बंसल को गो जेक ने 20 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर किया है. एग्जिन मोबिल ने शीतिका टंडन का 9 लाख का पीपीओ ऑफर किया है.

ऐसा कहते हैं वाइस चांसलर
इस बारे में एचबीटीयू के वाइस चांसलर प्रो. एन बी सिंह बताते हैं कि यूनिवर्सिटी के करीब 89 छात्रों को प्लेसमेंट के पहले राउंड में नेशनल व मल्टीनेशनल कंपनियों से जॉब ऑफर लेटर मिल चुका है. सबसे ज्यादा पैकेज ऊबर ने सीएसई के छात्र को 37 लाख का पैकेज दिया है. इसके अलावा तीन स्टूडेंट्स को 22 लाख व एक छात्र को 20 लाख रुपए पर एनम का पैकेज ऑफर मिला है.

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासा : स्पेशल क्लास देकर चकेरी में छात्रों को बनाया जा रहा था एटीएम हैकर

Published on:
26 Oct 2018 12:45 pm
Also Read
View All