कानपुर

आदित्य ठाकरे का महिला की सर कटी लाश पर ‘एक्स’ पर पोस्ट, लिखा- योगी जी यह है आपका उत्तर प्रदेश

Headless body of woman found in Kanpur, Aditya Thackeray reacted कानपुर में महिला की सर कटी लाश मिलने की प्रतिक्रिया मुंबई से आई है। आदित्य ठाकरे नाम से 'एक्स' पर यह प्रतिक्रिया आई है‌ जिस पर पुलिस कमिश्नर के अधिकृत एक्स पोस्ट से जवाब दिया गया है।

2 min read
Sep 12, 2024

Headless body of woman found in Kanpur, Aditya Thackeray reacted उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर 11 सितंबर को अज्ञात महिला की सर कटी लाश मिली थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके शिनाख्त के प्रयास किए गए। लेकिन हो नहीं पाई। इस घटना के साथ आदित्य ठाकरे ने भी एक्स पर पोस्ट किया है कि "योगी जी ये है आपका उत्तर प्रदेश है, एक महिला का सिर कटी लाश मिली है, झूठे दावे करने से कुछ नहीं होता। जिस पर पुलिस कमिश्नर के अधिकृत 'एक्स' से जवाब दिया गया है। ‌

Headless body of woman found in Kanpur, Aditya Thackeray reacted इस संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे पर किसी प्रकार का सीसीटीवी नहीं लगा है। पास के घरों में लगे सीसीटीवी को देखने की फुटेज देखने से जानकारी हुई कि महिला सड़क पार कर रही है। उसी समय वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हाईवे पर लगभग 3 किलोमीटर का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। जिसमें महिला दिखाई पड़ रही है।

पड़ोसी जिलों के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है

Headless body of woman found in Kanpur, Aditya Thackeray reacted रवींद्र कुमार ने बताया कि पूरे घटना क्रम देखने में इस बात की जानकारी होती है कि वाहन के टक्कर से महिला की मौत हुई है। फिर भी सभी एंगल से जांच की जा रही है। शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में महिला की फोटो का सहारा लिया जा रहा है। पड़ोसी जिले के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है कि वहां पर किसी प्रकार की गुमशुदगी तो नहीं लिखाई गई है। ‌शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। तीन टीमें लगाई गई है।

Published on:
12 Sept 2024 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर