आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर कानपुर मंडल में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आज रात का तापमान 30 डिग्री के आसपास है। मंगलवार को इटावा और औरैया सबसे गर्म जिला रह सकता है।
मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और कानपुर देहात में आज रात का तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया में 29 डिग्री रह सकता है। रात में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सूर्य की सीधी किरणों से बचकर रहने की सलाह दी गई है। आगामी 28 मई को कानपुर मंडल के जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 28 मई को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।
कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आगामी मंगलवार 28 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है।
फर्रुखाबाद का मौसम आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 28 मई मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज चटक धूप निकलने की संभावना है।
इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 28 मई का अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है।
कानपुर देहात में आज रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 28 मई का अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। हीट वेव से जनजीवन प्रभावित रहेगा।
औरैया में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 28 मई का अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा।