7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम पर गए थे भाई और मां, बंद कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ लड़की, चाची के पहुंचने से खुला राज

कानपुर के चकेरी इलाके में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को हालात बिगड़ने पर लोहे के बक्से में बंद कर दिया गया। चाची को शक होने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

2 min read
Google source verification
प्रेमी को 45 मिनट तक बक्से में बंद किया

प्रेमी को 45 मिनट तक बक्से में बंद किया Source- X

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लोग तरह-तहर की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि प्यार का बुखार, इस कदर छााया गालिम कि हम मौत को भी छू बैठे। दरअसल, कानपुर के चकेरी इलाके में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। लेकिन चाची के आने पर सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो गया। युवती ने प्रेमी को लोहे के बड़े बक्से में छिपा दिया, लेकिन 45 मिनट बाद सारा राज खुल गया।

प्रेमी को घर बुलाया, फिर छिपाना पड़ा

युवती का बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर गया था और मां फैक्ट्री में काम पर चली गई थी। घर में अकेली होने का फायदा उठाकर युवती ने अपने प्रेमी को फोन किया और घर बुला लिया। दोनों कुछ देर साथ थे, तभी पड़ोस में रहने वाली चाची अचानक घर पहुंच गई। चाची ने घर के अंदर से किसी युवक की आवाज सुनी और दरवाजा खटखटाने लगी।

चाची ने परिवार और पुलिस को बुलाया

युवती ने डर के मारे दरवाजा नहीं खोला। घबराई हुई युवती ने प्रेमी को जल्दी से घर के बड़े लोहे के बक्से में छिपा दिया और बाहर से ताला लगा दिया। चाची को शक हो गया। उन्होंने बाहर से ही युवती के भाई और मां को फोन किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। कुछ देर बाद युवती का भाई घर पहुंच गया। पुलिस भी मौके पर आ गई।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला

पुलिस और भाई ने मिलकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। काफी देर बाद युवती ने दरवाजा खोला। परिजनों ने पूछा कि अंदर कोई युवक आया था क्या? युवती ने साफ इनकार कर दिया। घर में खोजबीन की गई, लेकिन युवक नहीं मिला। तब तक बक्से में बंद प्रेमी को 45 मिनट हो चुके थे। वह अंदर छटपटा रहा था और सांस फूल रही थी।

बक्से से आई आवाज, फिर खुला राज

अचानक बक्से से कराहने की आवाज आने लगी। चाची और भाई ने युवती से बक्से की चाबी मांगी। युवती पहले चाबी देने से मना करती रही, लेकिन मजबूरन चाबी दी। जैसे ही बक्सा खोला गया, अंदर से बुरी तरह हांफता हुआ प्रेमी निकला। वह सांस लेने के लिए परेशान था। मौके पर मौजूद लोग और पुलिस हैरान रह गए।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि प्रेम में कितना जोखिम उठाना पड़ता है। ऐसे में युवाओं को सलाह है कि प्यार में समझदारी रखें, वरना ऐसी शर्मनाक स्थिति आ सकती है।