Heavy rain alert late tonight, मौसम विभाग के अनुसार आज रात गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भी जमकर बारिश होगी। जानते हैं कानपुर में अगले 7 दोनों का मौसम कैसा रहेगा?
Heavy rain alert late tonight मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और चमकने की भी संभावना है। स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी भी होने की जानकारी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज एक टर्फ लाइन सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान के जैसलमेर, सीधी, डाल्टनगंज पश्चिम बंगाल, दीघा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तरफ जा रही है। जबकि एक दूसरा टर्फ लाइन मध्य प्रदेश राजस्थान पर बने साइक्लोन से होते हुए गुजरात के रास्ते अरब सागर की तरफ जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। देर रात गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चलने की चेतावनी दी गई है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। देर रात 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान नौ किलोमीटर प्रति घंटे के हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर रविवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। 8 सितंबर सोमवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। मंगलवार 9 सितंबर का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 30 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 10 सितंबर का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 11 सितंबर गुरुवार का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 12 सितंबर का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है।