16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Weather: अप्रैल में ही ‘आग’ उगल रहा मौसम: पारा 44°C पार, बारिश के नहीं आसार

UP Heatwave News:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। कई जिलों में तापमान 44°C तक पहुंच गया है। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification

UP Weather:उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल के बीच में ही अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। India Meteorological Department के Met Centre Lucknow की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कई जगहों पर यह 44°C के करीब दर्ज किया गया, जिससे लोगों का दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बांदा सबसे गर्म रहा, जहां 44.8°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 43°C, वाराणसी बीएचयू में 42.8°C, हमीरपुर में 41.2°C और आगरा में 41.1°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी Lucknow भी गर्मी से अछूती नहीं रही, यहां पारा 39.3°C तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी खास गिरावट नहीं देखने को मिल रही है। झांसी में न्यूनतम तापमान 23.8°C और लखीमपुर खीरी में 23.2°C दर्ज किया गया। इससे साफ है कि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही।

नमी के स्तर में दिनभर बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय कुछ जिलों में आर्द्रता 60 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 20-30 प्रतिशत के बीच पहुंच गई। इस कारण दिन में उमस और तेज धूप का असर और ज्यादा महसूस किया गया। बारिश की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में “NIL” वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।


टॉप 5 सबसे गर्म जिले

बांदा – 44.8°C

प्रयागराज – 43°C

वाराणसी (BHU) – 42.8°C

हमीरपुर – 41.2°C

आगरा – 41.1°C


क्यों बढ़ रही है गर्मी?

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म

तेज धूप और साफ आसमान

हवा की रफ्तार कम

नमी में गिरावट


हीटवेव से बचाव के उपाय

दोपहर 12 से 3 बजे बाहर निकलने से बचें

खूब पानी और तरल पदार्थ लें

हल्के व ढीले कपड़े पहनें

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें


मौसम विभाग के अनुसार यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।