कानपुर

Heavy rain latest alert: आज रात 10 बजे से जोरदार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार रात 10 बजे से झमाझम बारिश होगी। जो अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
2 min read
Jun 21, 2025
Feature image

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार आज रात 10 बजे से कानपुर मंडल के जिलों में जोरदार बारिश शुरू होगी। जो सुबह तक जारी रहेगी। करीब 15 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। कानपुर मंडल में इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया जिले आते हैं। डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि यह बारिश पूरी रात रुक-रुक कर होते रहेगी। जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी मौसमी मॉडल के अनुसार यह बारिश पूरी रात होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक 20 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। ‌अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। 24 जून तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। गरज और चमक के साथ आंधी चने की संभावना है। आज रात 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यह बारिश रुक-रुक कर रात भर होते रहेगी।

कैसा रहेगा 21 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बारिश होने का अनुमान है। जो करीब 50 प्रतिशत संभावना व्यक्त की है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही बदल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 24 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 22 जून का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस बीच 75 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 23 जून को 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच तापमान के बीच 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार 24 जून को 27 से 34 डिग्री के बीच सर 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Published on:
21 Jun 2025 07:55 pm