कानपुर

कानपुर में मंडरा रहा है नीली मौत का खतरा

कानपुर में ब्लू व्हेल गेम की दहशत की रफ्तार तेजी से  बढ़ रही है|

2 min read
Sep 06, 2017

कानपुर, कानपुर में ब्लू व्हेल गेम की दहशत की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है| ब्लू व्हेल गेम को सर्च करने में उत्तर प्रदेश के सभी शहरों से कानपुर सबसे आगे है| यहाँ के लोगों ने सबसे ज्यादा इस ब्लू व्हेल गेम को सर्च किया जबकि गाजियाबाद दूसरे, इलाहाबाद तीसरे स्थान पर है| अब इस गेम का असर लखनऊ शहर में चौथे स्थान पर देखने को मिल रहा है|

दुनिया की अपेक्षा इस गेम को भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च किया जा रहा है| इसकी जानकारी गूगल द्वारा सर्च आंकड़े से प्राप्त हुई है| इस जानलेवा गेम को भारत सरकार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रतिबंधित कर दिया है| जिससे लोगों के बीच इस ब्लू व्हेल गेम की दहशत को कम किया जा सके और लोगों को आत्महत्या करनें से रोका जा सके|

11 अगस्त को रोक लगी

ब्लू व्हेल गेम खेलने से बच्चों के आत्महत्या की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही थी | इन घटनाओं को बढ़ते देख भारत सरकार के इलैक्ट्रोनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 11 अगस्त को एक पत्र जरी करते हुए निर्देश दिया था कि इस गेम के लिंक को सोशल मीडिया और इन्टरनेट के प्लेटफार्म से हटा दिया जाए| जिससे इस गेम के द्वारा हो रही घटनाओं को रोका जा सके|

22 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बैन

इस गेम की दहशत का असर धीरे-धीरे लखनऊ की ओर बढ़ने लगा| तब उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर डीजीपी सुलखान सिंह ने 22 अगस्त को सभी जिलों के डीआईजी, एसएसपी, एसपीको निर्देश देते हुए कहा था कि ब्लू व्हेल गेम को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए| जिससे लोगों पर पड़ रहे ब्लू व्हेल गेम के प्रभाव को रोका जा सके|

प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल, साइबर एक्सपर्ट ने बताया है कि ब्लू व्हेल गेम को प्रतिबंधित करने से खतरा कम नहीं हुआ है| इसे रोकना बहुत ही मुश्किल है|क्योकिं ये पूरी तरह ऑनलाइन है| इस तरह के गेम से बच्चों को दूर रहना चाहिए|

Published on:
06 Sept 2017 12:42 pm
Also Read
View All