Western disturbance active November 29, change in weather सीएसए कानपुर और मौसम विभाग ने फेंजेल तूफान आने की जानकारी दी। जिसका असर देश के दक्षिणी राज्यों में दिखाई पड़ेगा। 29 नवंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की की संभावना है। कानपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पहुंच गया है।
Western disturbance active November 29, change in weather सीएसए कानपुर और मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। आज 27 नवंबर की शाम तक चक्रवात में बदलने की संभावना है। फेंजल तूफान का असर दक्षिण भारत के समुद्री इलाकों में दिखाई पड़ेगा। कानपुर मंडल में ठंड की शुरुआत एक बार फिर हो चुकी है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। 29 नवंबर को उत्तर भारत के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढ़ाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। रात बढ़ने के साथ कोहरे का भी असर दिखने लगेगा। जिसका असर सुबह तक दिखाई पड़ेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन रात में शीत लहर चलने की जानकारी दी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह समय घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके कारण विजिबिलिटी में भी कमी आएगी। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शीत लहर चलने की संभावना है। दोपहर में सूर्य निकलने के साथ कोहरे का असर कम होगा। खिली धूप निकलेगी। शाम के समय एक बार फिर कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ता चला जाएगा। शीतलहर चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 30 से 1 दिसंबर के बीच श्रीनगर, अवंतीपुरा, शोफियां जैसे निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊपरी इलाकों जैसे पहलगाम गुलमर्ग सोनमर्ग आदि क्षेत्रों में 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच बर्फबारी होगी।