कानपुर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज रात बारिश का अलर्ट, 30 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान

rain alert tonight, heavy rain expected on August 30 मौसम विभाग ने आज रात बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कल दिन में नहीं लेकिन रात में फिर बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है।

2 min read
Aug 27, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब पत्रिका)

rain alert tonight, heavy rain expected on August 30 मौसम विभाग में आज रात बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज रात गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कल रात में भी बारिश होगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 28 अगस्त को दिन में बारिश होने की उम्मीद काफी कम है। आज दिन में तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आज 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। ‌मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और चमकने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर हल्की से बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

कन्नौज में धर्म परिवर्तन: बीमारियों को ठीक करने के नाम पर धर्मान्तरण, चार गिरफ्तार

कैसा रहेगा आज रात और कल का मौसम?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रात में बारिश होने की संभावना है। कल दिन में बारिश की संभावना काफी कम है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 घंटे में 4.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा 29 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ हवाएं भी चल सकती हैं। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 24 घंटे में 7.1 मिली मीटर बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 30 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 24 घंटे में 18.02 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

Updated on:
27 Aug 2025 09:23 pm
Published on:
27 Aug 2025 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर