मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार रात 10 बजे से झमाझम बारिश होगी। जो अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
आईएमडी के अनुसार 24 जून तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और चमकने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने किया जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26.02 डिग्री रहने का अनुमान है। आज 22 जून की सुबह 8.30 बजे तक 13.6 मिली मीटर की बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज रात के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आंधी तूफान के साथ आंधी चल सकती है। बार-बार बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश भी होगी। आगामी 23 जून सोमवार को भी सुबह छुटपुट गरज के साथ बारिश हो सकती है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार 25 जून को भी 14.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आंधी तूफान के बीच मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस संबंध में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 51 प्रतिशत बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। बुधवार 25 जून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 घंटे में 14.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।