7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur Weather:सुबह तेज धूप, शाम को बादलों की दस्तक… अब बढ़ेगी गर्मी

Kanpur Weather Update : कानपुर मंडल और मध्य यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह तेज धूप और शाम को हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान बढ़ेगा। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है,किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
2 min read
Google source verification

कानपुर। कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। होली के बाद अब गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है।जिसके चलते आज सुबह से ही तेज धूप निकालने की शुरुआत हो गई है। जिससे दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन शाम के समय कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

दिन में तेज धूप से बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर मंडल और आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के आसार हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप का असर और तेज होगा। इसके कारण लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है। सुबह और देर शाम हल्की ठंडक जरूर बनी रह सकती है, लेकिन दिन में मौसम पूरी तरह से गर्म होने की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की गति सुबह करीब 1 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है, जो दोपहर तक बढ़कर 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इन हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। यही वजह है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में होगी क्रमिक वृद्धि

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के मध्य तक गर्मी का असर और अधिक स्पष्ट दिखाई देने लगेगा। शहर में दोपहर के समय धूप तेज रहने से लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की जरूरत पड़ सकती है।

इस के साथ ही मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक कानपुर मंडल और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। आसमान में हल्के बादल जरूर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनसे बारिश होने की संभावना बेहद कम है। मौसम साफ और शुष्क बना रहने की उम्मीद है।

किसानों को दी गई खास सलाह

बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखें। खेतों में नमी बनाए रखना जरूरी है, ताकि बढ़ती गर्मी का असर फसलों पर न पड़े। विशेष रूप से सब्जी और दलहन की फसलों के लिए समय-समय पर सिंचाई करना लाभदायक रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होती रहेगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग