कानपुर

आईएमडी ने अभी-अभी आठ जिलों के लिए ऑरेंज और 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी, देखें पूरी सूची

IMD just issued orange alert for eight and yellow alert for 32 districts भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें कानपुर मंडल सहित आठ जिले शामिल है। इसके अतिरिक्त 32 जिलों के लिए अलग से अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Aug 27, 2024

IMD just issued orange alert for eight and yellow alert for 32 districts मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आठ जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। लोगों को आकाशीय बिजली के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई है। जबकि 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भी आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अचानक 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। ‌

IMD just issued orange alert for eight and yellow alert for 32 districts मौसम विभाग में उन्नाव, कन्नौज, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। झमाझम बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

IMD just issued orange alert for eight and yellow alert for 32 districts इसके अतिरिक्त कानपुर नगर, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, जौनपुर, प्रतापगढ़, जालौन, रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, इटाह, कासगंज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, बदायूं जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इन जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर