कानपुर

आईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: 8:54 बजे के लिए 30 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए ऑरेंज और 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जो आज रात 8:54 तक रहेगा। ‌ इस दौरान मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जिसमें कानपुर मंडल के ये जिले भी शामिल हैं। जानें 21 सितंबर तक के मौसम का हाल

2 min read
Sep 18, 2024

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आज 8:54 बजे तक के लिए 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात और उसके पड़ोस के जिले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर जैसे जिले ऑरेंज अलर्ट की रेंज में आते हैं। यहां पर बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं। तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार को भी आसमान में हल्के-फुल्के बदल रह सकते हैं। बारिश की बहुत कम संभावना है।

मौसम विभाग ने कानपुर मंडल के जिलों के साथ अन्य जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, उन्नाव, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, बनारस, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी जिले शामिल है। यहां पर बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान झमाझम बारिश भी हो सकती है। यह अलर्ट रात 8:54 बजे तक के लिए जारी किया गया है।‌

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। जिनमें कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, औरैया, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, बनारस, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, लखनऊ हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं जिले शामिल है। यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बारिश होने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा 19 से 21 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन तेज धूप भी निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। 21 सितंबर शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन तेज धूप भी निकलेगी। बारिश की संभावना काफी कम है। ‌

Updated on:
29 Oct 2024 09:17 pm
Published on:
18 Sept 2024 07:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर