कानपुर

IMD latest alert: अभी 13 अप्रैल तक दिखेगा मौसम का कहर, आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

IMD latest alert, Weather havoc seen till 13th April, alert of rain with storm आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 13 अप्रैल तक मौसम का शहर दिखाई पड़ेगा। आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है‌। किसानों के लिए चैलेंजिंग वाला मौसम बताया गया है।

2 min read
Apr 10, 2025

IMD latest alert, Weather havoc seen till 13th April, alert of rain with storm मौसम विभाग के अनुसार आज 10 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद में यही स्थिति बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही के बीच छुटपुट बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

कानपुर में आज सुबह से ही कानपुर में झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी तूफान का भी असर दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 ही रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर में 11 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात को बारिश की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 12 और 13 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तेज हवाओं के बीच बारिश होने की संभावना है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शनिवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के बीच हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

Published on:
10 Apr 2025 05:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर