कानपुर

UP weather alert: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

IMD UP Rain alert in 6 districts आईएमडी मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन घने कोहरे और प्रदूषण से राहत मिलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि खेत की सिंचाई न करें।

2 min read
Jan 22, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD UP Rain Alert in 6 Districts आईएमडी मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में परिवर्तन आने की चेतावनी दी है। जिसके अनुसार 23 और 24 जनवरी को कानपुर मंडल के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक खेतों की सिंचाई न करें। इससे फसल को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: कानपुर से प्रयागराज, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

23 और 24 जनवरी के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जनवरी को दोपहर में पश्चिमी विक्षोभ आगे की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण हवा की गति 6 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। ढूंढ, कोहरे, प्रदूषण, तापमान बढ़ने के साथ कम हो जाएगा। आसमान में ऊंचे बादल होने के कारण धूप में भी गर्मी रहेगी। फफफ तापमान में 1 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कल बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। तापमान में 1 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तेज हवाएं भी चलेंगी। 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहेगा। बूंदाबांदी होने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी कि अगले तीन-चार दिनों तक सिंचाई की गतिविधियों को स्थगित कर दें। पानी भरे खेत में तेज हवाओं से फसलों के गिरने का भी डर बना रहता है।

मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार इसलिए 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम 4.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बरेली का 6.3, मेरठ का 7.01, अयोध्या का 7.5, और कानपुर नगर का 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों में तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच

जबकि नजीबाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, इटावा, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, झांसी, फतेहपुर, फुरसतगंज, प्रतापगढ़, बनारस, चुर्क, आजमगढ़, बस्ती, और बहराइच का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि लखीमपुर खीरी, बांदा, और हमीरपुर का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच और बलिया, गाजीपुर, और बाराबंकी का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। ‌

Updated on:
22 Jan 2026 09:01 pm
Published on:
22 Jan 2026 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर