कानपुर

मौसम विभाग की चेतावनी: 28 अप्रैल से भारी बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट

IMD warning आईएमडी मौसम विभाग ने प्री मानसून बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तीन दिन बाद आफत की बारिश होने जा रही है। ओलावृष्टि के साथ तूफान भी आने की संभावना है।

2 min read
Apr 25, 2025

IMD warning मौसम विभाग ने प्री मानसून बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 28 और 29 अप्रैल को कानपुर मंडल और पूर्वी जिलों सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। 5 मई तक रुक-रुक कर यही स्थिति रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि अपनी फसलों की कटाई मढ़ाई का काम जल्द-से-जल्द समाप्त कर लें और अनाज को सुरक्षित गोदाम में पहुंचा दें। नहीं तो 29 अप्रैल से बिगड़ने वाला मौसम फसल के लिए नुकसानदायक है। ‌

मौसम विभाग में के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। 27 अप्रैल तक तेज धूप और लू चलने की संभावना है। रात में भी गर्माहट महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 26 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर