कानपुर

IMD weather alert: कोहरे के साथ ठंड का कहर, न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी

आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मैदानी भागों में उत्तर और पश्चिम हवाओं का बहाव सामान्य हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली शीत लहर से तापमान में कमी आ रही है। जानें आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Nov 17, 2024
सुबह कोहरे का असर, वाहनों के रफ्तार में कमी

मौसम विभाग ने तापमान में एक बार फिर गिरावट की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मैदानी भागों में उत्तर और पश्चिमी हवाओं का बहाव सामान्य हो जाएगा। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश के रहने वालों को शीत लहर का एहसास कराएंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार के बाद तापमान में यह स्थिति देखने को मिलेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक के डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर में पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है।‌ अब तक लगभग 5 डिग्री की कमी आ चुकी है। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री पहुंच गया है। इसके साथ उन्होंने आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। जिससे तापमान में एक बार फिर वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा कानपुर में 18 नवंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कोहरे का असर सुबह दिखाई पड़ेगा। रात में आसमान साफ रहेगा।‌ लेकिन धुंध भी छाए रहने की संभावना है।‌ उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है।

Published on:
17 Nov 2024 08:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर