कानपुर

IMD weather forecast: मानसून की विदाई जल्द, इस महानगर के लिए आफत की बारिश और बाढ़ का अलर्ट

IMD weather forecast, Monsoon depart soon, catastrophic rain and flood in this city आईएमडी के अनुसार मानसून पूरी तरीके से जल्द ही विदा हो जाएगा। लेकिन जाते-जाते आफत की बारिश करेगा, बाढ़ भी आएगी। इस शहर के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ जानें कानपुर में आज और कल का कैसा मौसम रहेगा?

2 min read
Oct 18, 2024

IMD weather forecast, Monsoon depart soon, catastrophic rain and flood in this cityसीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार मानसून जल्द ही पूरी तरीके से विदा हो जाएगा। लेकिन जाते-जाते दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। खासकर चेन्नई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर भारी बारिश के साथ बाढ़ की आशंका जताई गई है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश से सटे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर स्थित होने की जानकारी दी गई है। जबकि दूसरा चक्रवाती परिसंचरण निचले पूर्वी असम पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 19 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

IMD weather forecast, Monsoon depart soon, catastrophic rain and flood in this city कानपुर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 19 अक्टूबर का मौसम?

IMD weather forecast, Monsoon depart soon, catastrophic rain and flood in this city मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर