31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर सीसामऊ विधानसभा उप निर्वाचन 2024: 16 सौ मतदाता हुए कम, डीएम ने बताया कारण

Kanpur Sisamau Assembly by-election 2024 कानपुर के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मतदाता सूची, बूथ, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 16 Oct 2024, 9:04 PM IST

विधानसभा उपचुनाव 2024: जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य

Kanpur Sisamau Assembly by-election 2024उत्तर प्रदेश के कानपुर के सीसामऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए 550 वॉलेट यूनिट, इतने ही कंट्रोल यूनिट और बीबी पेट मशीनें लगाई जाएगी। उपचुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार को आदर्श आचार संहिता का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को भी लगाया जायेगा। ‌

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: कन्नौज नंबर की बलेनो कार ट्राला में पीछे से टक्कर मारी, तीन की मौत

Kanpur Sisamau Assembly by-election 2024 जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिंक बूथ की स्थापना भी की जा रही है। जिसमें सभी मतदान कर्मी महिलाएं होंगी। इसके अतिरिक्त एक दिव्यांग सहायक बूथ भी बनाया जाएगा। इसकी विशेषता होगी कि सभी मतदान कर्मी दिव्यांग होंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि उत्साह पूर्वक मतदान करें। 80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था की गई है। जिससे वह घर बैठे ही वोट डाल सकते हैं।

एसीएम तृतीय के न्यायालय में होगा नामांकन पत्र दाखिल

Kanpur Sisamau Assembly by-election 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। एसीएम तृतीय के न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्याशियों से भी अपेक्षा है कि निर्वाचन नियमावलियों का पालन करेंगे। नामांकन पत्र लेते समय प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन से अवगत कराया जाता है। जिसके अनुसार प्रत्याशियों को नामांकन कराना है।

मतदाताओं के कम होने पर भी बोले

Kanpur Sisamau Assembly by-election 2024 मतदाता सूची से नाम काटे जाने के सवाल पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने 'हाउस टू हाउस' सर्वे का एक कार्यक्रम जारी किया था। सर्वे के दौरान काफी मतदाता दूसरी जगह चले गए थे। काफी लोग मैदान या कब्रिस्तान के पते पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए हैं। इन स्थानों पर सैकड़ो की संख्या में लोग नहीं रह सकते हैं। पारदर्शिता के साथ सर्वे का कार्य किया गया है। सर्वे के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है।

सूची बनाकर नाम नहीं काटा जाता

Kanpur Sisamau Assembly by-election 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट से ना तो डायरेक्ट और ना ही सूची बनाकर नाम काटा जाता है। इसके लिए फॉर्म-7 भरा जाता है। फॉर्म-7 वही आदमी भर सकता है जो घर का हो या मोहल्ले का। बूथ के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी श्रेणी के बूथों पर मानक के अनुरूप फोर्स की व्यवस्था की जाएगी।