Heavy rain with thunder and lightning, temperature decrease आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज और कल 30 सितंबर को बादल गरज सकते हैं। बादल चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आंधी भी चल सकती है। जानते हैं कानपुर और कन्नौज में आज और कल का मौसम कैसा रहेगा,?
Heavy rain with thunder and lightning, temperature decrease आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 30 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। तापमान में कमी आएगी। रुक रुक कर जोरदार बारिश हो सकती है। आज रविवार को कानपुर में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 सितंबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 30 सितंबर को दिन में बारिश हो सकती है। रात में भी बूंदाबांदी हो सकती है।
Heavy rain with thunder and lightning, temperature decrease मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सवेरे से ही बादल गरजने लगे हैं। बारिश भी हो रही है। दिनभर यही कम बना रहेगा। आज 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। 30 सितंबर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना काफी कम है।
कैसा रहेगा कन्नौज में आज और 30 सितंबर का मौसम?
Heavy rain with thunder and lightning, temperature decrease कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। पूर्व और दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 30 सितंबर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।