
कानपुर देहात-यूपी में योगी सरकार एक तरफ जहा भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी कर रही तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हें सरकार की कार्यवाही का ज़रा भी डर नही है। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील का सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो में तहसील का कम्प्यूटर कर्मी बेखौफ होकर खुलेआम कार्यालय में बैठकर वीयर का आनंद ले रहा है। यहां तक कि वीयर कैन भी हाँथ में पकड़े हुए है।
एक जिम्मेदार पद पर बैठे जनाब तो ये भी भूल गए कि ये कोई मॉडल शाप नहीं बल्कि एक सरकारी दफ्तर है, जहां शराब, बियर पीना कानूनन अपराध है। फिर भी ये जनाब खुलेआम सरकारी दफ्तर में जनता और अधिकारियों के सामने बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हें ना तो सरकार का डर है और ना ही अधिकारियों का खौफ। इस कम्यूटर कर्मी पर खुलेआम किसान सम्मान निधि के एवज में लोगों से अवैध रूप से उगाही करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। फिलहाल योगी सरकार भले ही भ्रष्टाचार को खत्म करने की कोशिशो में लगी हो, लेकिन यहाँ तो खुलेआम जनता से काम करने के एवज में रुपये लिए जा रहे हैं।
ये और कोई नही बल्कि पंकज कटियार हैं, जोकि कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर है, जिनका काम है सरकारी योजनाओ की डाटा फीडिंग करना। लोग सरकार की योजनाओं के लाभ और फार्म को आनलाइन फीडिंग करवाने के लिए यहां इनके पास आते हैं, लेकिन ये जनाब तो फीडिंग के लिए बाकायदे जनता से 200 से 500 रुपयों की अवैध वसूल रहे हैं और 100 प्रतिशत काम होने की गारंटी भी दे रहे हैं। ना इन्हें तहसील के एसडीएम का डर है और ना ही सरकार के आदेशों का कोई भय है। कुर्सियों पर बैठे ऐसे लोग ही सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।