कानपुर

बड़ा खुलासा: IPS सुरेंद्र दास ने लिखे थे दो सुसाइड नोट, एक को पत्नी रवीना ने फाड़ा, दूसरा लगा पुलिस के हाथ

IPS सुरेंद्र कुमार दास की मौत मामले में हुए इस खुलासे के बाद आया नया मोड़...
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 5:36 PM IST
IPS Surendra Das wrote two suicide note police recovered
बड़ा खुलासा: IPS सुरेंद्र दास ने मरने से पहले लिखे थे दो सुसाइट नोट, एक को पत्नी रवीना ने फाड़ा, दूसरा लगा पुलिस के हाथ

कानपुर. जहर खाकर सुसाइड करने वाले IPS सुरेंद्र कुमार दास की मौत मामले में हर पल नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों के चलते कहीं न कहीं सुरेंद्र दास की मौत की गुत्थी और उलझती जा रही है। IPS सुरेंद्र दास के अंतिम संस्कार के बाद अब उनकी मौत को लेकर अब एक और खुलासा हुआ है, जिसके चलते इस सुसाइड मिस्ट्री में नया मोड़ आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास ने अपनी जान देने से पहले दो सुसाइड नोट लिखकर डाले थे। अभी तक सिर्फ एक सुसाइड नोट की बात सामने आ रही थी। पुलिस ने सुरेंद्र दास के घर की दोबारा ली। तलाशी में पुलिस को दोनों सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। एसपी क्राइम राजेश कुमार यादव ने IPS सुरेंद्र दास के घर से दो सुसाइड नोट मिलने की बात मानी है। मृतक अफसर सुरेंद्र दास की पत्नी रवीना के पिता डॉ. रावेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस को घर से दो सुसाइड नोट मिले हैं, लेकिन उनमें से किसी में भी उन्होंने अपनी पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं बताया।

पुलिस ने दोबारा ली तलाशी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, IPS सुरेंद्र दास ने मरने से पहले एक बड़ा सुसाइड नोट लिखा था, जिसे उनकी पत्नी डॉ. रवीना के फाड़ दिया था। पत्नी रवीना के सुसाइड नोट फाड़ने के बाद सुरेंद्र दास ने एक और छोटी सी पर्ची पर दूसरा सुसाइड नोट लिखा और उसे दरवाजे के पास फेंक दिया। सोमवार को हुए IPS सुरेंद्र दास के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने एक बार फिर उनके घर की तलाशी ली। इसमें दूसरा सुसाइड नोट बरामद हुआ। IPS सुरेंद्र दास ने दूसरे सुसाइड नोट में भी रवीना आई लव यू, यू आर नॉट रिस्पांसिबल फॉर माई सुसाइड लिखा था।

फटे सुसाइड नोट को पुलिस ने किया सील
बता दें कि कानपुर के एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास के जहर खाने के बाद जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, उसी समय उनके घर की तलाशी भी ली गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके घर से लाल रंग के पेन से लिखा एक सुसाइड नोट और पेन बरामद किया था। पुलिस यह मान रही थी कि सुरेंद्र दास ने जहर खाने से पहले केवल एक सुसाइड नोट ही लिखा और उसे उनकी पत्नी रवीना ने फाड़ दिया। फटे सुसाइड नोट को पुलिस ने जोड़कर सील करवाया था।

Updated on:
11 Sep 2018, 5:36 PM IST
Published on: