कानपुर

आईआरसीटीसी ने ट्रैवल इंश्योरेंस के नियमों में किया बदलाव, 68 पैसे में 10 लाख का इंश्योरेंस

रेल यात्रियों को अब 10 लाख के ट्रैवेल इंश्योरेंस के लिए आईआरसीटीसी को 68 पैस देने होंगे. इसके बाद ही उनको ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा मुहैया होगी. यह बदलाव आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने से लागू कर दिया है.

2 min read
Sep 17, 2018
आईआरसीटीसी ने ट्रैवल इंश्योरेंस के नियमों में किया बदलाव, 68 पैसे में 10 लाख का इंश्योरेंस

कानपुर। रेल यात्रियों को अब 10 लाख के ट्रैवेल इंश्योरेंस के लिए आईआरसीटीसी को 68 पैस देने होंगे. इसके बाद ही उनको ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा मुहैया होगी. यह बदलाव आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने से लागू कर दिया है. बता दें कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी ने अपने यूजर्स को 10 लाख का बीमा नि:शुल्क में देना शुरू किया था. अब आईआरसीटीसी ने अपने नियमों में बदलाव कर इस सेवा के लिए 68 पैसे लागत तय की है. यह सुविधा ऑप्शनल होगी. यात्री चाहे तो निर्धारित शुल्क देकर ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ ले सकता है.

ऐसी मिली है जानकारी
आईआरसीटीसी पीआरओ सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक पहले रेल यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने में ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा मुफ्त में दी जाती थी. एक सप्ताह पूर्व नियमों में परिवर्तन कर दिया गया. अभी तक आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों से ट्रैवल इंश्योरेंस के रुप में लिए जाने वाला पैसा निर्धारित नहीं किया था. अब इसे तय कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक यात्री 68 पैसा देकर 10 लाख के ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा ले सकता है.

ये भी पढ़ें

नोट के डैमेज परसेंटेज के हिसाब से ही दिया जाएगा रिफंड, जानिए कैसे होगी ये रीफंडिंग

ऐसा बताया है अधिकारियों ने
अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में सफर के दौरान यात्री ट्रैवल इंश्योरेंस लेना जरूरी नहीं समझता है, लेकिन चंद पैसे देकर 10 लाख रुपए का ट्रैवल इंश्योरेंस कराने में कोई नुकसान नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक ट्रैवल इंश्योरेंस लेने वाली यात्री व उनके परिजन ट्रेन दुर्घटना, डकैती समेत आदि दुर्घटनाओं में कोई हानि होने पर कंपनी से क्लेम ले सकते हैं.

करना होगा ये काम
अधिकारियों के मुताबिक ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ लेने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराने के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. क्लिक करते ही यात्री को 68 पैसे का भुगतान और करना होगा. यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन टिकट प्रिंट में बेसिक फेयर के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस शुल्क भी मेंशन हो जाएगा.

ऐसा बताया पीआरओ ने
आईआरसीटीसी पीआरओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि देश में प्रतिदिन लाखों रेल यात्री टै्रवल इंश्योरेंस का लाभ उठाते हैं. सिर्फ कानपुर जैसे शहर में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक यात्री ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ उठाते हैं. यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकट कराने वाले यात्रियों को ही मिलती है.

ये भी पढ़ें

कुछ दिन रुककर जाइएगा पक्षी विहार, देखने को मिलेंगे विदेशी पक्षी भी
Published on:
17 Sept 2018 02:12 pm
Also Read
View All