
नोट के डैमेज परसेंटेज के हिसाब से ही दिया जाएगा रिफंड, जानिए कैसे होगी ये रीफंडिंग
कानपुर। नोटबंदी के बाद आरबीआई की तरफ से नए साइज के कई नए नोट जारी हुए हैं. इनमें 2000 और 200 रुपए के नोट पहली बार जारी हुए, जबकि 100 रुपए, 50 रुपए और 10 रुपए के नोट भी नए साइज व रंग-रूप में बाजार में चलन में आए. नोटों की क्वॉलिटी को लेकर लगातार व्यापारियों व एक्सपर्ट्स की तरफ से सवाल उठाए गए. नए डामिनेशन व साइज के नोटों के बदले जाने को लेकर भी आरबीआई की तरफ से नियमों का हवाला देते हुए इंकार किया गया, लेकिन फाइनेंस सेक्रेटरी के हस्तक्षेप के बाद अब नए डामिनेशन के नोटों के एक्सचेंज को लेकर आरबीआई राजी हुआ है और इन नोटों को बदलने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. नए डॉमिनेशन के डैमेज नोटों को रिफंड करने के फैसले का व्यापारियों की तरफ से भी स्वागत किया गया है.
ऐसी मिली है जानकारी
आरबीआई ने नोट एक्सचेंज करने के अपने नियमों में संसोधन किया है. आरबीआई नोट रिफंड रूल्स 2009 में संसोधन में नए डामिनेशन व छोटे साइज के नोटों को एक्सचेंज करने के लिए एक्सचेंज पॉलिसी जारी की गई है, जिसमें 2000 रुपए के नोटों का फुल पेमेंट महज 12 स्क्वॉयर सेंटीमीटर डैमेज पर ही मिलेगा. इससे ज्यादा नोट डैमेज होने पर नोट के लिए हॉफ पेमेंट किया जाएगा.
चुना गया चुनिंदा बैंकों को
नए डॉमिनेशन के डैमेज नोट एक्सचेंज करने की सुविधा शहर के चुनिंदा बैंकों की शाखाओं में ही मिलेगी. 2000,200 रुपए के अलावा 500, 100, 50,20 और 10 रुपए के नए डॉमिनेशन के नोटों के डैमेज होने पर भी उन्हें रिफंड करने की सुविधा मिलेगी. आरबीआई ने इस बाबत सर्कुलर जारी करने के साथ बीते हफ्ते गैजेट नोटिफिकेशन भी कर दिया है.
जानिए किस नोट का कितने साइज़ और कितने डैमेज पर मिलेगा कितना पेमेंट
50 रुपए-
साइज - 89.10 स्क्वॉयर सेंटीमीटर
- 28 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर फुल पेमेंट
- 64 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर हॉफ पेमेंट
100 रुपए -
साइज- 93.72 स्क्वॉयर सेंटीमीटर
- 25 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर फुल पेमेंट
-62 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर हाफ पेमेंट
200 रुपए
साइज - 96.36 स्क्वॉयर सेंटीमीटर
- 22 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर फुल पेमेंट
- 61 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर हॉफ पेमेंट
500 रुपए
साइज - 99 स्क्वॉयर सेंटीमीटर
- 20 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर फुल पेमेंट
- 60 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर हॉफ पेमेंट
2000 रुपए
साइज - 109.56 स्क्वॉयर सेंटीमीटर
- 12 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर फुल पेमेंट
- 56 स्क्वॉयर सेंटीमीटर तक डैमेज पर हॉफ पेमेंट
Published on:
17 Sept 2018 02:02 pm
