कानपुर

बिकरू कांड वाले ‘विकास दुबे’ की पत्नी रिचा दुबे ने तोड़ी चुप्पी, पति के चरित्र को लेकर ये कहा

कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने बड़ा खुलासा किया।

2 min read
Mar 26, 2026
विकास दुबे पर पत्नी रिचा का बड़ा खुलासा

Kanpur Bikroo Kand Vikas Dubey Wife Richa Dubey: बिकरू कांड वाले 'विकास दुबे' की नाम सुनते ही साल 2020 की उस सुबह की याद आ जाती है, जब कानपुर में विकास दुबे एनकाउंटर हुआ था। जब सुबह-सुबह हर न्यूज चैनल पर सिर्फ विकास दुबे, विकास दुबे, चल रहा था। आज भले ही उस घटना को हुए 6 साल हो गए हों, लेकिन आज भी लोगों के मन में वो घटना याद है। हाल ही में 'शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट' में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने बिकरू कांड और अपने पति के बारे में खुलकर बात की। रिचा दुबे ने कई सारे मुद्दों पर अपनी राय रखी और खुद को पीड़ित बताया। रिचा ने विकास को को लेकर कई सारे राज खोले और उसके चरित्र को लेकर भी बात की।

ये भी पढ़ें

‘साधु-संतों को परेशान करता है…’आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर कृष्ण जन्मभूमि के याचिकाकर्ता ने उठाए सवाल

कैसे हुई विकास और रिचा की शादी?

रिचा दुबे ने पॉडकास्ट में बताया कि उनकी शादी 1996 में हुई थी। उस समय विकास दुबे कोई अपराधी नहीं थे। रिचा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विकास ने कोई अपराध किया था। मेरी शादी के बाद ही जो कुछ हुआ, वो हुआ। रिचा के अनुसार, विकास शादी से पहले ईमानदार व्यक्ति था। वे नशा नहीं करते था, शराब या ड्रग्स से दूर रहते था। वे लड़कीबाज भी नहीं था। रिचा ने उसे बच्चों का बहुत अच्छा पिता बताया। आगे पत्नी ने कहा कि गांव के लोग भी विकास को अच्छा इंसान मानते थे।

रिचा का कहना था कि शादी से पहले के सारे आरोप झूठे थे। पत्नी ने विकास को राजनीतिक साजिश का शिकार बताया। उसका कहना है कि कुछ मामलों में विकास बरी भी हो चुका था क्योंकि गवाहों ने अपना बयान बदल लिया था। रिचा ने विकास को साधारण परिवार से आने वाला जिद्दी, लेकिन गांव के विवाद सुलझाने वाला व्यक्ति बताया। उसने विकास की 'रॉबिनहुड' वाली छवि को भी कुछ हद तक समर्थन दिया। गांव में विकास को मसीहा की तरह देखा जाता था।

पति के साथ कैसे रिचा का रिश्ता?

'शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट' में रिचा ने बताया कि विकास उसके भाई के दोस्त थे। शादी लव मैरिज नहीं थी, बल्कि परिवार की जान-पहचान के आधार पर हुई। उसने विकास को अच्छा पति बताया। विकास परिवार के प्रति जिम्मेदार था। वे बच्चों की अच्छी पढ़ाई चाहता था और उन्हें गांव की गंदगी से दूर रखना चाहता था। रिचा के अनुसार, घर में विकास एक अलग इंसान था। अपराध की दुनिया से बाहर वे पति और बेटे के रूप में अच्छा था। पत्नी ने बताया कि रिश्ता शुरू में सामान्य जीवन जैसा था, लेकिन बाद में अपराध की वजह से तनाव बढ़ गया। फिर भी रिचा खुद को सह-अपराधी नहीं मानतीं। वे खुद को पीड़ित बताती है। रिचा ने कहा कि विकास की मौत के बाद पूरे परिवार को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी।

रिचा का अपना नजरिया

पॉडकास्ट में रिचा ने साफ कहा कि विकास के कुछ गलत काम शादी के बाद हुए। लेकिन वे विकास को पूरी तरह अपराधी नहीं मानती। उसके अनुसार, राजनीतिक कारणों से विकास को बदनाम किया गया। रिचा ने विकास को याद करते हुए कहा कि घर में वे बच्चों और परिवार का बहुत ख्याल रखता था।

ये भी पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई टली, क्या समय पर होंगे चुनाव?

Updated on:
26 Mar 2026 12:53 pm
Published on:
26 Mar 2026 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर