कानपुर

बिकरू कांड वाले ‘विकास दुबे’ की पत्नी रिचा दुबे का बड़ा खुलासा, संपत्ति और ED जांच पर चौंकाने वाले दावे

कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने संपत्ति और ED जांच को लेकर कई खुलासे किए।

2 min read
Apr 02, 2026
विकास दुबे पर पत्नी रिचा का बड़ा खुलासा

Kanpur Bikroo Kand Vikas Dubey Wife Richa Dubey News: विकास दुबे कानपुर देहात के एक कुख्यात गैंगस्टर था। लोग उसे विकास पंडित के नाम से भी जानते थे। उसने अपराध की दुनिया में काफी नाम कमाया था। साल 2020 में उसके नाम से जुड़ा बिकरू कांड आज भी लोगों की याद में ताजा है। विकास दुबे पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन जुलाई 2020 में हुई घटना ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया।

ये भी पढ़ें

‘नकली नोट कांड’ पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक की फोटो से उठे सियासी सवाल, पूछताछ की उठी मांग

रिचा दुबे का पॉडकास्ट में खुलासा

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने कई बातें बताई। उसने परिवार की स्थिति और संपत्ति के बारे में विस्तार से चर्चा की। रिचा दुबे ने विकास दुबे को अपराधी मानने से इनकार किया और परिवार की कहानी सुनाई। पॉडकास्ट में रिचा ने कई बड़े खुलासे किए, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।

संपत्ति और ED की जांच

ईडी ने विकास दुबे की बेनामी प्रॉपर्टी की जांच की। पुलिस चार्जशीट में दुबई में प्रॉपर्टी और बैंकॉक में होटल निवेश का जिक्र था। ED को करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति मिली, जिसे रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा गया था। कुछ रिपोर्ट्स में 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त होने की बात कही गई। रिचा दुबे पॉडकास्ट में कहती हैं कि ED ने बेनामी प्रॉपर्टी पर छापा मारा और ठोस सबूत पाए, लेकिन वे इसे विकास के काले धन से नहीं जोड़तीं। रिचा ने 500 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति की खबरों को साफ नकार दिया। रिचा के अनुसार परिवार की कुल संपत्ति सिर्फ 10-12-15 करोड़ के आसपास है। यह सब खेती-किसानी से कमाई का पैसा है। विकास और उनके भाइयों ने मिलकर खेती की थी। कोई सरकारी जमीन नहीं, सब खरीदी हुई जमीन है।

परिवार की स्थिति

रिचा दुबे बताती हैं कि 2005 से ही 4-7-8 प्रॉपर्टी सरकार ने सील कर दी थी। ED ने भी करोड़ों की बेनामी प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की, लेकिन परिवार के पास इतना पैसा नहीं है कि बड़े खर्चे कर सकें। वे कहती हैं कि मीडिया में फैली बड़ी-बड़ी खबरें सही नहीं हैं। परिवार अब सामान्य जीवन जी रहा है और पुरानी बातों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

बिकरू कांड क्या था?

2 जुलाई 2020 की रात को कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस टीम विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी। वहां दुबे के लोगों ने पुलिस पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हुए। DSP समेत पुलिस वाले बुरी तरह फंस गए। इस घटना को बिकरू कांड कहा जाता है। पुलिस का कहना था कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। इसके बाद विकास दुबे फरार हो गया। 9 जुलाई 2020 को उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास की गिरफ्तारी हुई और कानपुर लाते समय रास्ते में उसका एनकाउंटर हो गया।

ये भी पढ़ें

बिकरू कांड वाले ‘विकास दुबे’ को भूल गए उसके बच्चे, पत्नी ने बताया कभी नहीं करते बात

Published on:
02 Apr 2026 09:52 am
Also Read
View All

अगली खबर