कानपुर

प्रदेश का सबसे ठंडा शहर कानपुर, येलो अलर्ट जारी, आज भी चलेंगी बर्फीली हवाएं, कोल्ड डे की चेतावनी

Yellow alert issued for Kanpur जनवरी महीने में ठंड का कर चरम पर है। बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज भी यही स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने कानपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।‌

2 min read
Jan 04, 2025

Yellow alert issued for Kanpur उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडे शहर के रूप में दर्ज किया गया है।‌ मौसम विभाग के अनुसार यहां का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सुबह के समय घने कोहरे भी दिखाई पड़ रहा है। रात के समय वाहन चालकों के लिए विजिबिलिटी शून्य हो गई। कोहरे के कारण वाहन की हेडलाइट भी काम नहीं कर रही है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आसनसोल पांडे ने बताया कि आज भी यही स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास है। कोहरा छाया हुआ है। 5 जनवरी को भी कोहरा का असर दिखाई पड़ेगा। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना काफी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकालने की संभावना काफी कम है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बर्फीली हवाएं भी चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर में 5 जनवरी का मौसम?

रविवार 5 जनवरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री का न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना काफी कम है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से साथ से आने वाली हवाएं मौसम पर असर डालेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर