कानपुर

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का कानपुर सबसे ठंडा जिला, देखें टॉप के पांच सबसे ठंडे जिले

UP weather update मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कानपुर विश्लेषण 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी।

2 min read
Nov 26, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP weather update मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। जबकि बाराबंकी का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी कानपुर सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें

सुरक्षा एजेंसियों के रेडार पर एनजीओ, जांच में खुलासा, हुई टेरर फंडिंग, रजिस्ट्रेशन कैंसिल, अब संचालकों की तलाश

24 घंटे में कानपुर सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बाराबंकी का 7.5, अलीगढ़ का 7.6, मुजफ्फरनगर का 7.9 और मेरठ का 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कानपुर का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि प्रयागराज का 27.6, हमीरपुर का 27.6, गोरखपुर का 27.2 और वाराणसी का 27.01 डिग्री तापमान रहा।

पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आसमान साफ रहेगा। गुरुवार 27 नवंबर का तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम को धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा 3 दिसंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 28 नवंबर का तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। जबकि 29 नवंबर शनिवार का तापमान 13 से 27 डिग्री, रविवार 30 नवंबर का तापमान 12 से 26 डिग्री, 1 दिसंबर सोमवार और 2 सितंबर का तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। 3 दिसंबर का तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर