कानपुर

शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने दी जान, खेत में फंदे पर लटका, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी शादी के कुछ घंटे बाद ही फांसी लगाकर जान दे दी।
2 min read
May 16, 2026
मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ा सिंदूर
मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ा सिंदूर Source- X

Kanpur Crime News: कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में सजेती थाना के अंतर्गत गुरैयनपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। शादी के महज कुछ घंटों बाद नवविवाहित दूल्हे ने खेतों में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय कमलेश निषाद पुत्र छोटे निषाद गुरैयनपुर गांव के रहने वाला था। वह गुजरात के सूरत शहर में नौकरी करते था और शादी के लिए गांव आए हुए था।

शादी की रस्में

14 मई गुरुवार को कमलेश की बारात हमीरपुर जिले के कोरारा थाना क्षेत्र के हरेठा गांव गई थी। वहां दुल्हन अंजली के साथ शादी की सारी रस्में पूरी हुईं। 15 मई शुक्रवार को शाम को बारात दुल्हन को लेकर गांव लौटी। घर पहुंचने के बाद परिवार खुशी मना रहा था। लेकिन रात करीब 9 बजे कमलेश घर से अकेले निकल गया। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटा, तो परिवार और रिश्तेदारों ने उसे खोजना शुरू किया। रातभर खोजबीन चली, लेकिन कमलेश कहीं नहीं मिला।

आत्महत्या की सूचना

सुबह जब गांव वाले खेतों की ओर गए तो उन्होंने कमलेश का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने रात में काफी तलाश की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव नहीं दिखा। परिवार वाले अभी तक आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी में सब कुछ ठीक था और कमलेश खुश नजर आ रहा था। अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।

दुल्हन और परिवार की हालत

दुल्हन अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के सिर्फ कुछ घंटे ही उसे पति का साथ मिल पाया। अचानक पति की मौत ने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी है। वह बार-बार यही पूछ रही है कि पति ने ऐसा क्यों किया। परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं। पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। रिश्तेदार और गांव वाले लगातार परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

पुलिस की जांच

सजेती थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस को भी कोई ठोस वजह नहीं मिली है।

Updated on:
16 May 2026 11:20 am
Published on:
16 May 2026 11:20 am