कानपुर

कानपुर देहात में बस-डंपर में टक्कर update: एक की मौत, 22 घायल, आठ कानपुर रिफर

Kanpur Dehat Bus and dumper collide कानपुर देहात में बस और डंपर में हुई टक्कर में 22 यात्री घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत गंभीर है। एसपी ने घायल यात्रियों से बातचीत की।

2 min read
Apr 28, 2025

Kanpur Dehat Bus and dumper collide कानपुर देहात में बस और डंपर के टक्कर में 60 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई है। जबकि घायलों में मोहम्मद समीर, समीर खान, लुकैया खातून, अलसफा, बेगम, मोहम्मद इम्तियाज, शमां बेगम, अयान, ब्रह्मानंद शर्मा, शिवराज सिंह नरेश कुमार पारस मुकेश सिंह संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, प्रमोद, मीणा देवी, संजीव कुमार, गौरव शर्मा, नरसिंह यादव, दिनेश चौहान, कन्हैयालाल, रणजीत सिंह, मिस्वा आदि शामिल है। इनमें से आठ घायल यात्रियों को कानपुर हैलेट रेफर किया गया है। इधर ‌पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ‌‌ घायलों में बस का चालक और परिचालक भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बस और डंपर की टक्कर के बाद कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक में भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 22 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने घायल यात्रियों से बातचीत की। डॉक्टर को अच्छा इलाज करने के निर्देश दिए। घटना रनिया थाना क्षेत्र के मंटोरा पुल के पास का है। ‌

रनिया थाना क्षेत्र की घटना

कानपुर देहात के रानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंटोरा पुल के पास बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के समय बस आगरा से बनारस जा रही थी‌। पुल चढ़ते समय यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय रनिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई की हालत गंभीर बताई जाती है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में घायल मरीजों से बातचीत की। डॉक्टर को अच्छे से अच्छा इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात निकाल कर सामने आई कि बस चालक को नींद आ गई थी। जिसके कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे जा रहे डम्पर में टक्कर मार दी। सभी घायलों को अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर