कानपुर

कानपुर: दिवाली की रात दीपक से लगी आग, उद्योगपति, उनकी पत्नी सहित तीन की मौत

कानपुर में लकड़ी के मंदिर में दीये से आग लगने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में पति-पत्नी और नौकरानी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने घटना की जानकारी दी।

2 min read
Nov 01, 2024

Kanpur fire broke out in wooden temple, three died उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीती रात दिवाली की पूजा के बाद सोये पति-पत्नी और उनकी नौकरानी फिर नहीं उठ सके। मृतक संजय बिस्कुट फैक्ट्री चलाते थे। संबंध में उनके दोस्त ने बताया कि फोन पर जानकारी मिली तो वह मौके पर आए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी? यह तो जांच का विषय है। उन्होंने दीये से पर्दे में आग लगे की आशंका जाहिर की। ‌घटना की जानकारी मिलते ही घर में पारिवारिक जनों के आने का तांता लग गया। आग के कारण कमरा जलकर राख में बदल गया। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।‌ घटना काकादेव थाना क्षेत्र के पांडू नगर की है। ‌

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिवाली के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जब देर रात पूजा के दीये से लकड़ी के मंदिर में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि दीये से घर में आग लगी थी। पति-पत्नी और नौकरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के पांडू नगर की घटना

उत्तर प्रदेश काकादेव थाना क्षेत्र‌ के पांडू नगर निवासी संजय श्याम दासानी, अपनी पत्नी कनिका दासानी व नौकरानी छबि चौहान के साथ रहते थे। दिवाली की पूजा करने के बाद सब लोग सोने चले गए। इसी बीच आज 1 नवंबर की रात तीन बजे के मंदिर में दीये से आग लग गई। उस समय घर में संजय श्याम दासानी, उनकी पत्नी कनिका दासानी व नौकरानी छबि चौहान सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। संजय, उनकी पत्नी कनिका और नौकरानी छवि को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया।

क्या कहते हैं कानपुर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल?

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लकड़ी के मंदिर में दीये से आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। संजय, उनकी पत्नी कनिका और नौकरानी छवि को रीजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
01 Nov 2024 02:27 pm
Published on:
01 Nov 2024 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर