
1 November ko public holiday
Public holidays कानपुर जिला प्रशासन ने आगामी 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग लखनऊ के पत्र के आधार पर जिलाधिकारी ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन यह अवकाश घोषित किया है। लेकिन यह छुट्टी शर्तों पर दी गई है। अब एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में कर्मचारियों की तरफ से लगातार डिमांड आ रही थी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 30 अक्टूबर को जारी अपने पत्र में लिखा है कि 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नवंबर शुक्रवार को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर विचार के बाद निर्णय लिया गया कि 1 नवंबर शुक्रवार को भी दिवाली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने आदेश में लिखा है कि 1 नवंबर शुक्रवार के दिन का सार्वजनिक अवकाश इस शर्त पर घोषित किया गया है कि 9 नवंबर शनिवार को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस के भांति खुलेंगे और सभी कार्य होंगे। 9 नवंबर महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी कार्यालय बंद रहते हैं। अब दूसरे शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
Updated on:
31 Oct 2024 01:48 pm
Published on:
30 Oct 2024 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
